
सहकारिता मंत्रालय

बहु-राज्यीय सहकारी समितियों को अनुमति देने में विलंब
प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 5:30PM by PIB Delhi
बहुराज्य सहकारी समितियों द्वारा शाखा खोलने की अनुमति हेतु प्रस्तुत आवेदनों का वर्ष-वार ब्योरा निम्नानुसार है:
क्रम सं. | वर्ष | शाखा खोलने की अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या | अनुमोदित आवेदनों की संख्या | अस्वीकृत आवेदनों की संख्या |
1 | 2022 | 03 | 02 | 01 |
2 | 2023 | 16 | 05 | 07 |
3 | 2024 | 13 | 04 | 02 |
4 | 2025 | 29 | 08 | 02 |
5 | 2026 | 15 | 05 | 04 |
कुल | 76 | 24 | 16 |
जाँच के उपरांत, 36 बहु-राज्य सहकारी समितियों के आवेदनों में पायी गयी कमियों को संबंधित समितियों को प्रेषित कर दिया गया है । इसके अलावा, बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के अधीन शाखा खोलने की अनुमति संबंधी आवेदनों के निपटान के लिए कोई सांविधिक समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है ।
बहुराज्य सहकारी समितियों को शाखा खोलने की अनुमति पारदर्शी ढंग से प्रदान करने हेतु ऑनलाइन ‘सीआरसीएस कार्यालय का पोर्टल’ पूर्व में ही लॉन्च किया जा चुका है ।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2290554) आगंतुक पटल : 19

