News in Brief

ग्रामीण विकास मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैप किए गए स्व-सहायता समूह

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 6:32PM by PIB Delhi

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल 10.05 करोड़ ग्रामीण परिवार और 92 लाख महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) मैप किए गए हैं।

मंत्रालय एसएचजी बैंक लिंकेज पोर्टल के माध्यम से डीएवाईएनआरएलएम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के वित्तीय जुड़ाव और ऋण पहुंच संबंधी आंकड़े रखता है, जो बैंकों से स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्राप्त ऋण की जानकारी दर्ज करता है। स्वयं सहायता समूहों के लिए कुल ऋण संवितरण ₹13,41,852.66 करोड़ है।

उद्यमियों और उनके उद्यमों की प्रोफाइल दर्ज करने और उनका प्रबंधन करने के लिए एक विशिष्ट मोबाइल एप्लीकेशन बनाया गया है। संबंधित हितधारकों के लिए इस एप्लीकेशन के संचालन एवं उपयोग पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है, तथा एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा प्रविष्टि की जाती है। यह डीएवाईएनआरएलएम के तहत ग्रामीण आजीविका के नियोजन, निगरानी और सुदृढ़ीकरण में सहायता प्रदान करता है।

यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी  ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

आर सी/ पीयू

(रिलीज़ आईडी: 2290663) आगंतुक पटल : 22

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English