
PIB Backgrounder

प्रत्येक भारतीय के लिए किफायती पोषण: जन औषधि न्यूट्रास्यूटिकल्स
प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 11:05AM by PIB Delhi
भारत में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते, न्यूट्रास्यूटिकल्स को समग्र स्वास्थ्य के एक अनिवार्य अंग के रूप में मान्यता मिल चुकी है। चाहे स्कूली बच्चे हों या वरिष्ठ नागरिक, डाइटरी सप्लीमेंट, विटामिन और खनिज युक्त हर्बल उत्पाद, जड़ी–बूटियां और वनस्पति उत्पाद, प्रोबायोटिक्स आदि व्यापक रूप से स्वीकार्य हो गए हैं। फिर भी, न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट खरीदने के इच्छुक लाखों परिवारों के लिए खरीद क्षमता एक चुनौती बनी हुई है। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) अपनी न्यूट्रास्यूटिकल बास्केट के माध्यम से इस कमी को दूर कर रही है। न्यूट्रिशन बार से लेकर रोग–विशिष्ट फॉर्मूलेशन तक, जन औषधि न्यूट्रास्यूटिकल्स बास्केट पूरे भारत में लोगों के लिए न्यूट्रिशन सप्लीमेंट को अधिक सुलभ बना रही है।
विविध आवश्यकताओं के लिए पोषण

जन औषधि उत्पाद युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं। इस श्रेणी में प्रोटीन सप्लीमेंट, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उत्पाद, पौष्टिक आहार और विशिष्ट आहार संबंधी आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए उत्पाद शामिल हैं।
अनुशंसित गुणवत्ता मानकों के अनुसार, विनिर्मित और किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए गए इन उत्पादों का उद्देश्य घरेलू बजट पर अनावश्यक बोझ डाले बिना नियमित पोषण संबंधी सहायता को अधिक सुलभ बनाना है ।
सक्रिय जीवनशैली के लिए सुविधाजनक पोषण
पोषक तत्वों से भरपूर जन औषधि प्रोटीन बार और जन औषधि इम्युनिटी बार बच्चों, कामकाजी लोगों और फिटनेस प्रेमियों के लिए पोषण का एक सुविधाजनक स्रोत हैं। चॉकलेट फ्लेवर में 35 ग्राम के पैक में उपलब्ध ये प्रोटीन बार चलते–फिरते दैनिक प्रोटीन आवश्यकता को पूरा करने का एक सरल तरीका प्रदान करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्वों से भरपूर ये स्वादिष्ट इम्युनिटी बार ऊर्जा प्रदान करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। ये पौष्टिक बार उन उपभोक्ताओं के लिए एक किफायती विकल्प हैं जो शीघ्रता से कुछ खाना चाहते हैं लेकिन जंक फूड से परहेज करते हैं।
अधिक प्रभावी प्रोटीन सप्लीमेंट के लिए, 100 प्रतिशत मट्ठा प्रोटीन पाउडर और जन औषधि प्रोटीन पाउडर दैनिक प्रोटीन सेवन और मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होते हैं, जो फिटनेसशीघ्रता प्रेमियों के लिए उपयुक्त हैं। प्रोटीन पाउडर वनीला और केसर पिस्ता फ्लेवर में उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलते हैं।
Click here to see pdf
*****
पीआईबी शोध
पीके/केसी/एसकेजे/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2291622) आगंतुक पटल : 3

