
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार के प्रयासों के तहत भारत समुद्री क्षमता के विस्तार में तेजी ला रहा है
केन्द्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने “तेज़ क्रियान्वयन” पर ज़ोर देते हुए वर्ष 2030 के समुद्री लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए “गति और स्केल” से कार्य करने का आह्वान कियासरकार ने बंदरगाह क्षमता विस्तार, जहाज़ निर्माण और डिजिटलीकरण को विकास के प्रमुख प्रेरक माना है
बंदरगाह विस्तार योजना के तहत वर्ष 2030 तक 700 एमटीपीए से अधिक अतिरिक्त क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है
अधिक मशीनीकरण और निजी क्षेत्र की बढ़ी हुई भागीदारी से वर्ष 2030 तक भारत के बंदरगाह इको सिस्टम में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है
नए औद्योगिक क्लस्टरों के कारण जहाज़ निर्माण उत्पादन में 41% की वृद्धि हुई है, जिससे भारत वैश्विक विनिर्माण के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है
प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 8:03PM by PIB Delhi
भारत, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय(एमओपीएसडब्ल्यू) के रोडमैप के तहत बंदरगाहों, अंतर्देशीय जलमार्गों और जहाज़ निर्माण में निवेश को तेज़ी से बढ़ा रहा है, इसी सिलसिले में क्षमता विस्तार, निजी निवेश, डिजिटलीकरण तथा समुद्री विनिर्माण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने मंत्रालय के ‘विकसित भारत’ लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंत्रालय, प्रमुख बंदरगाहों और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण(आईएडब्ल्यूआई) के अधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे भारत की दीर्घकालिक समुद्री महत्वाकांक्षाओं को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
यह समीक्षा ऐसे समय में की गई है, जब मंत्रालय ने विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जहाज़ पुनर्चक्रण करने वाले देश के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है,वहीं दूसरी ओर अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से माल परिवहन 200 मिलियन टन के आंकड़े को पार कर चुका है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत ने मैरिटाइम इंडिया विजन(एमआईवी) 2030 का लक्ष्य निर्धारित समय से कई वर्ष पहले ही हासिल कर लिया है।
मंत्री English , Urdu , Marathi

