
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी
प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2026 10:18AM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि की सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 8 स्वर्ण पदक हमारी बेटियों ने जीते हैं। इन आठ स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान बढ़ाते हुए देश को गौरवान्वित किया है।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने इन वीरांगनाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां करोड़ों देशवासियों और देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस स्वतंत्रता दिवस, हमारी बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने देश का गौरव और ऊंचा कर दिया।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 8 स्वर्ण हमारी बेटियों ने जीते। 🥇
इन आठ वीरांगनाओं को सलाम, जिन्होंने तिरंगे की शान बढ़ाई और करोड़ों देशवासियों को गर्व का… pic.twitter.com/UelgFDuDxu
— Annpurna Devi (@Annapurna4BJP) August 14, 2026
***
SS/PC
(रिलीज़ आईडी: 2299751) आगंतुक पटल : 39

