News in Brief

संचार मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

पुणे में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और डिजिटल शासन पर खास ज़ोर के साथ 7वीं ब्रिक्स आईसीटी कार्य समूह की बैठक जारी


डिजिटल ब्रिक्स टास्क फोर्स ने डिजिटल अनुप्रयोगों और शासन पर विशेषज्ञ समूहों के लिए रूपरेखा तैयार की

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2026 7:14PM by PIB Delhi

आईसीटी क्षेत्र में सहयोग के लिए गठित ब्रिक्स वर्किंग ग्रुपकी 7वीं बैठक के लगातार सत्रों के साथ-साथ, ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक की प्रत्यक्ष बैठकों के दूसरे दिन आज पुणे में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना‘ (डीपीआई) पर फोकस ग्रुप और डिजिटल ब्रिक्स टास्क फोर्सकी बैठक आयोजित की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001T3F1.jpg

डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) पर गठित फोकस समूह, जिसके काम करने के नियम (कार्य-क्षेत्र) 2025  में अपनाए गए थे, को अध्यक्ष द्वारा अद्यतन जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही भारत और अन्य सदस्य देशों ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर राष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना किफ़ायती, समावेशी, विश्वसनीय, सुरक्षित, संवहनीय और नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं की आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में उभरा है। यह घरेलू कानूनों व नियमों के सम्मान, साइबर सुरक्षा, मजबूती, गोपनीयता और विश्वास के साथ-साथ खुलेपन, अंतर-संचालनीयता, डिजिटल संप्रभुता और राष्ट्रीय स्वामित्व के सिद्धांतों से संचालित होता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026E0T.jpg

भारत ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) पर गठित फोकस समूह की चर्चा को आगे बढ़ाया और ब्रिक्स देशों के समक्ष भारत के डीपीआई को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही, भारत ने ब्रिक्स डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) कोषऔर डीपीआई समाधानों की ब्रिक्स प्रायोगिक परियोजनाओंपर अवधारणा पत्र प्रस्तुत किया।

कार्य समूह को वर्ष के दौरान आयोजित वेबिनारों पर रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो सुरक्षित, समावेशी और संवहनीय डिजिटल दूरसंचार अवसंरचना के क्षमता निर्माण, ब्रिक्स सबमरीन केबल नेटवर्क सहयोग और विकास तथा ब्रिक्स डिजिटल इकोसिस्टम सहयोग पर केंद्रित थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JP8Y.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HQZV.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005FMQU.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0065B6W.jpg

डिजिटल ब्रिक्स टास्क फोर्स ने अपनी गतिविधियों की समीक्षा की और डिजिटल ब्रिक्स फोरम 2026 की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान डिजिटल अनुप्रयोग विशेषज्ञ समूहऔर डिजिटल शासन विशेषज्ञ समूहके लिए विचारणीय विषयके मसौदे पर चर्चा की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00738I6.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008YX1N.jpg

कार्य समूह की कार्यवाही कल समाप्त होगी, जिसके बाद 20 अगस्त को डिजिटल ब्रिक्स फोरम एवं एक्सपो और 21 अगस्त को 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

****

पीके/केसी/एसके

(रिलीज़ आईडी: 2301001) आगंतुक पटल : 11

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu