
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय

नवगठित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने वर्ष 2026 की अपनी पहली बैठक में अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि: 20 AUG 2026 6:28PM by PIB Delhi
नवगठित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की पहली बैठक आज अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में हुई।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री एस. मुनवारी बेगम, आयोग के सदस्य श्री बर्जिस देसाई और श्री ग्लेन ई सूजा टिकलो, सचिव श्री सुचिंद्र मिश्रा और संयुक्त सचिव डॉ. अतिया नंद तथा अन्य अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।

आयोग ने बैठक के दौरान, अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण और हितों से संबंधित मामलों की समीक्षा की और प्रस्तुत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने आयोग की चल रही गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए और लंबित मामलों पर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए काम करने और उनके हितों की रक्षा के लिए लागू सुरक्षा उपायों की निगरानी करने के आयोग के जनादेश पर बल दिया।
*****
पीके/केसी/जेके/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2301669) आगंतुक पटल : 18

