
रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग

केमकनेक्ट 2026: उद्योग-अकादमिक कार्यक्रम कल आईआईटी, मद्रास में आयोजित किया जाएगा
व्यावसायीकरण के लिए उत्कृष्टता केंद्रों की प्रौद्योगिकियों और पेटेंट का प्रदर्शन किया जाएगा
प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2026 5:42PM by PIB Delhi
एक दिवसीय उद्योग-अकादमिक कार्यक्रम, केमकनेक्ट 2026 कल आईआईटी मद्रास के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (एसएसी) हॉल में आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम रसायन और पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी), रसायन और उर्वरक मंत्रालय तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग द्वारा स्थापित 18 उत्कृष्टता केंद्रों को सुविधा प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग मैटेरियल्स (सीओई बायोपैक) और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी मद्रास द्वारा सीआईपीईटी के सहयोग से किया जा रहा है।
यह आयोजन आविष्कारकों और उद्योग की बैठक के रूप में कार्य करता है, जिसे बिचौलियों के बिना सीधे संवाद की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है। यह आयोजन डीसीपीसी के उत्कृष्टता केंद्रों को नवाचारों के व्यावसायीकरण के लिए तैयार कंपनियों के साथ लाता है, जो उद्योग जगत के दिग्गजों, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, अनुसंधानकर्ताओं, नीति निर्माताओं, इनक्यूबेटरों और रणनीतिक साझेदारी के इच्छुक निवेशकों के लिए एक संरचित मंच प्रदान करता है।
आयोजन के दौरान, डीसीपीसी योजना “रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना” के तहत स्थापित उत्कृष्टता केंद्रों से प्रौद्योगिकियों, प्रोटोटाइप और पेटेंट का प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्कृष्टता केंद्रों के प्रधान जांचकर्ता समर्पित स्टालों पर अपने काम का प्रदर्शन करेंगे और सहयोग, लाइसेंसिंग और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के अवसरों का पता लगाने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सीधे बातचीत करेंगे।
***
पीके/केसी/एसकेएस/केएस
(रिलीज़ आईडी: 2302851) आगंतुक पटल : 11

