News in Brief

वित्‍त मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

आरबीआई की अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपया अदला-बदली सुविधा से भारत में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आई; बैंकों ने 11 सप्ताह में 73 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए


इस योजना की सफलता भारत के बैंकिंग क्षेत्र और अर्थव्यवस्था में भारतीय मूल के लोगों के भरोसे को प्रतिबिंबित करती है

प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2026 7:53PM by PIB Delhi

8 जून 2026 को शुरू की गई एफसीएनआर(बी) जमा योजना, विदेशी मुद्रा में विदेशी उधार (ओएफसीबी) और बाहरी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की विशेष अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपया विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा से देश में विदेशी मुद्रा के प्रवाह में अभूतपूर्व तेज़ी आयी है। 21 अगस्त 2026 तक कुल 73 अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई गयी है। अकेले एफसीएनआर(बी) जमा योजना से 65.40 अरब अमेरिकी डॉलर आए, जो इस योजना के प्रति अनिवासी भारतीयों की शानदार प्रतिक्रिया को रेखांकित करता है।

इस योजना की सफलता भारतीय मूल के लोगों की ताकत को दिखाती है, जिन्होंने भारतीय बैंकिंग प्रणाली पर भरोसा जताया है और एक बार फिर भारत की विकास गाथा में अपनी मज़बूत आर्थिक और भावनात्मक भागीदारी दिखाई है। उन्होंने अपनी बचत को एफसीएनआर(बी) जमा योजना में इतनी तेज़ी से लगाया है कि इसने उम्मीदों से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

ग्यारह सप्ताह से भी कम समय में 73 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने के बाद, और अभी एक और हफ़्ता बाकी है, यह भारत की विदेशी-मुद्रा जुटाने की गई सबसे बड़ी और सबसे तेज़ कोशिश है, जिसने आरबीआई की 2013 एफसीएनआर(बी) अदला-बदली योजना के पैमाने और गति को आसानी से पीछे छोड़ दिया है, जिसने करीब तीन महीनों में लगभग 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। प्रतिक्रिया इतनी मज़बूत रही है कि आरबीआई ने एफसीएनआर(बी) विंडो को 30 सितंबर की जगह पर 31 अगस्त, 2026 को ही बंद करने का फ़ैसला किया है, क्योंकि इसने तय समय-सीमा से पहले ही अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

बड़े पैमाने पर, दीर्घावधि अनिवासी जमा और वाणिज्यिक संस्थागत फ़ंडिंग को पूरी तरह से मांग के अनुसार प्राप्य (ऑन टैप) के रूप में सुरक्षित करके, भारत सरकार ने ज़्यादा से ज़्यादा लागत-कुशलता के साथ अपने बाहरी भंडार को मज़बूत किया है। यह शानदार प्रतिक्रिया इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था, अभूतपूर्व वैश्विक वित्तीय चुनौतियों के बावजूद, लगातार मज़बूत हो रही है।

***

पीके/केसी/जेके/एसएस

(रिलीज़ आईडी: 2302916) आगंतुक पटल : 12

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu