News in Brief

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने Yancoal Australia द्वारा कुछ विक्रेताओं से Kestrel Coal Group Pty Ltd. में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंज़ूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2026 6:42PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने Yancoal Australia Limited द्वारा कुछ विक्रेताओं से Kestrel Coal Group Pty Ltd. में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंज़ूरी दे दी है।

इस प्रस्तावित सौदे में Yancoal Australia Limited (खरीदने वाली कंपनी) द्वारा EMR Capital Advisors Pty Ltd., Kestrel Coal (EMR) Limited, EMR Capital Management Limited और Adaro Capital Limited (‘विक्रेता‘) से Kestrel Coal Group Pty Ltd. (टारगेट कंपनी) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी और वारंट खरीदना शामिल है।

खरीदने वाली कंपनी एक सार्वजनिक कंपनी है, जो ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटीज एक्सचेंज और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। यह मुख्य रूप से न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित खदानों से थर्मल कोल का उत्पादन करती है। यह थोड़ी मात्रा में मेटालर्जिकल कोल का भी उत्पादन करती है। खरीदने वाली कंपनी की भारत में कोई प्रत्यक्ष मौजूदगी नहीं है और यह केवल अपनी कुछ सहयोगी कंपनियों के माध्यम से भारत में थर्मल और मेटालर्जिकल कोल का सीमित निर्यात करती है।

टारगेट कंपनी का मालिकाना हक संयुक्त रूप से विक्रेताओं के पास है और इसकी Kestrel Joint Venture (Kestrel JV) में 80% हिस्सेदारी है, जो क्वींसलैंड में Kestrel Coal Mine की मालिक है और उसे चलाती है। Kestrel Coal Mine मुख्य रूप से मेटालर्जिकल कोल का उत्पादन करती है, साथ ही थोड़ी मात्रा में थर्मल कोल का भी उत्पादन करती है। टारगेट कंपनी की भी भारत में कोई प्रत्यक्ष मौजूदगी नहीं है, और भारत के साथ इसका एकमात्र संबंध Kestrel JV द्वारा भारत में मेटालर्जिकल कोल की बिक्री के माध्यम से बनता है। टारगेट कंपनी की भारत में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई अन्य व्यावसायिक गतिविधि नहीं है।

*****

पीके/केसी/एनएस

(रिलीज़ आईडी: 2303275) आगंतुक पटल : 13

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English