News in Brief

लंदन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी (Harry Gurney) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. लंबे समय से कंधे की चोट से जूझ रहे गर्नी ने ये फैसला लिया. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गर्नी को पिछले साल चोट लग गई थी जिसके कारण वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल सके थे. चोट से पूरी तरह नहीं उबरने के कारण 34 वर्षीय गेंदबाज ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी.

हैरी गर्नी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

हैरी गर्नी (Harry Gurney) ने कहा, ‘मेरे लिए संन्यास लेने का समय आ गया है. मैंने कंधे की चोट से उबरने की कोशिश की लेकिन मैं इस बात से दुखी हूं कि मुझे अपना करियर इस कारण खत्म करना पड़ा. 

उन्होंने कहा, ‘जब मैं 10 साल का था तब मैंने पहली बार गेंद हाथ में पकड़ी थी. क्रिकेट 24 वर्षों तक मेरे जीवन का हिस्सा रहा और मेरे लिए यह यात्रा शानदार रही’.

34 साल के गर्नी (Harry Gurney) ने आगे कहा, इंग्लैंड के लिए, आईपीएल में, वाइटैलिटी ब्लास्ट, बिग बैश और सीपीएल सहित देश-विदेश में आठ ट्रॉफियां जीतना ने मेरे बेतहाशा सपनों को पार कर लिया है’.

उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा क्रिकेट छोड़ने के लिए तैयार किया और मैंने इस पेशे में एक नया रास्ता खोज लिया है जो मुझे वही उत्साह देता है जो मैंने महसूस किया था जब मैंने उन सालों पहले इस खेल को ढूंढा था. ये एक रास्ता है जिस पर में तुरंत चलना चाहूंगा, क्योंकि मुझे इस इंजरी से रिकवर होना पहाड़ चढ़ने जैसा लग रहा है’.

बता दें कि गर्नी (Harry Gurney) ने मई 2014 में वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए उसी साल श्रीलंका के खिलाफ खेले. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 10 वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले. वह आईपीएल 2019 के सीजन में कोलकाता के लिए खेले थे.