News in Brief

मिलान: ज्लाटन इब्राहिमोविच (Zlatan Ibrahimovic) घुटने की चोट (Knee injury) की वजह से आगामी यूरो चैम्पियनशिप (Euro Championship) में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. ये जानकारी स्वीडन के फुटबॉल महासंघ शनिवार को दी.

एसी मिलान (AC Milan) की जुवेंटस (Juventus) पर 3-0 की शानदार जीत के बाद ज्लाटन इब्राहिमोविच (Zlatan Ibrahimovic) को लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर आते देखा गया. स्वीडन के फॉरवर्ड लाइन के इस खिलाड़ी के घुटने की जांच की गई.

एसी मिलान (AC Milan) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ज्लाटन इब्राहिमोविच (Zlatan Ibrahimovic) 6 हफ्ते तक इलाज की वजह से खेल से दूर रहेंगे. इसके तुरंत बाद स्वीडिश फुटबॉल महासंघ ने ऐलान किया कि 39 साल के खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच से कहा था कि वह टूर्नामेंट के लिए वक्त पर फिट नहीं हो सकेंगे.

महासंघ ने ट्वीट में बताया, ‘आज ज्लाटन ने जेन एंडरसन को सूचित किया है कि उनकी चोट उन्हें यूरो चैंपियनशिप (Euro Championship) में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दे रही है। हमें उम्मीद है उन्हें फुटबॉल मैदान पर जल्द ही देखेंगे.’

गौरतलब है कि यूरो 2020 (Euro 2020) को पिछले साल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से टाल दिया गया था. यह टूर्नामेंट आगामी 11 जून से 11 जुलाई के बीच 11 वेन्यूज पर खेला जाएगा.