News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का परिवार मुश्किल हालातों से गुजर रहा था. हालांकि अब उनके घर में सब ठीक होता नजर आ रहा है.

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वो फिर से डांस की वीडियो शेयर करना शुरू करेंगी. दरअसल कुछ वक्त पहले उन्होंने बताया था कि परिवार के खराब हालातों के चलते वो सोशल मीडिया से दूर रहेंगी. वहीं अब धनश्री ने चहल के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.  

धनश्री और चहल का मजेदार वीडियो वायरल

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो बेहद ही फनी है और इसमें धनश्री चहल का मजाक बना रही है. 

दरअसल टीवी शो फ्रेंड्स (Friends) एक सुपरहिट शो था और हाल ही में Friends: The Reunion का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. शो का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस पागल हो गए हैं. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने इसी शो का ट्रेलर शेयर किया. जिस पर धनश्री उनका मजाक बना रही हैं. 

धनश्री ने खोली चहल की पोल

वीडियो में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) कह रही है कि चहल ने फ्रेंड्स (Friends) का एक भी एपिसोड नहीं देखा है फिर भी वो उनके बारे में स्टोरी डाल रहे हैं. वहीं चहल उनसे कहते हैं कि उन्होंने पूरा फ्रेंड्स देखा है. जिसके बाद धनश्री उनसे इस शो के बारे में सवाल करती है, जिसका जवाब चहल नहीं दे पाते.

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और  युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

चर्चित कपल है चहल और धनश्री

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) काफी चर्चित कपल हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी.