News in Brief

नई दिल्ली: IPL 2021 के टलने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस को काफी दिनों बाद उनकी झलक देखने को मिली, लेकिन फैंस को बहुत बड़ा शॉक लगा. माही का लुक देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ कि ये धोनी हैं. धोनी का लुक देखकर फैंस हैरान रह गए.

धोनी का लुक देखकर फैंस को लगा शॉक

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद इस पर बहुत से लोगों का रिएक्शन आने लगा. कुछ लोग कहने लगे कि क्या ये धोनी का लेटेस्ट फोटो है? धोनी का ये लुक देखकर फैंस हैरान रह गए. धोनी के चेहरे पर बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी दिखाई दे रही है.

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स 

इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें हुई. कुछ लोगों ने कहा कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी धोनी अब बूढ़ा हो गया है. धोनी को इस रूप में देखकर काफी पोस्ट सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. किसी ने कहा कि इस समय हर कोई बाल कटवाने के लिए संघर्ष कर रहा है तो किसी ने कहा कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी बूढ़ा हो चुका है.

ऐसा रहा धोनी का क्रिकेट करियर 

धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था. 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है. इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था.