News in Brief

नई दिल्ली: पूर्व अमेरिकी रेसलर से एक्टर बने जॉन सीना (John Cena) ने फास्ट एंड फ्यूरियस- 9 (Fast & Furious 9) में काम किया है. इस मूवी के प्रमोशन में उन्होंने ताइवान को एक अलग देश बताया. इसके बाद अब जॉन सीना ने फैंस से माफी मांगी है.

बता दें कि चीन लोकतांत्रिक, स्व-शासित ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानते हैं और अगर कोई भी ताइवान को अलग देश बताता है, तो उस पर नाराजगी भी प्रकट करता है.

जॉन सीना की वजह से हुआ विवाद

जॉन सीना (John Cena) अपनी फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस- 9 को प्रमोट करने के लिए ताइवान की यात्रा पर गए थे जहां उन्होंने ताइवान को एक अलग देश बता दिया था. इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया. जॉन सीना का ये वीडियो काफी वायरल हो गया है और चीन में तकरीबन 24 लाख बार देखा जा चुका है. चीन के सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ने के बाद जॉन सीना ने वीबो प्लैटफॉर्म पर माफी मांगी.

जॉन सीना ने मांगी माफी

जॉन सीना (John Cena) ने वीडियो शेयर कर माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘मैंने फास्ट एंड फ्यूरियस-9 के प्रमोशन के लिए कई इंटरव्यूज किए थे, जिसमें एक में मैंने गलती कर दी थी. मुझे यह कहना है, जोकि काफी महत्वपूर्ण है कि मैं चीन और चीनी जनता से काफी प्यार करता हूं. मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं’.