News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के विराट कोहली (Virat Kohli) का फुटबॉल प्रेम जगजाहिर है लेकिन उनके फैन भी उस समय हैरत में पड़ गए जब उन्होंने फ्री किक पर गोल करने का क्रॉसबार चैलेंज को स्वीकार किया. कोहली का फुटबॉल खेलते हुए ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कोहली (Virat Kohli) का यह वीडियो देख दुनिया के टॉप टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है.

कोहली ने मारी शानदार किक

32 साल के विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बायो बबल के दौरान फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कोहली को फ्री किक पर शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है, हालांकि फ्री किक पर लगाया गया उनका यह शॉट क्रॉसबार से जा टकराया और वह गोल करने से चूक गए.

भारतीय क्रिकेट कप्तान ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘एक्सीडेंटल क्रॉसबार चैलेंज’. उन्होंने साथ ही हंसते हुए इमोजी भी पोस्ट किया है.

नोवाक जोकोविच ने विराट की वीडियो पर किया कमेंट

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने विराट के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है. विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर जोकोविच ने हंसी वाली इमोजी बनाई है.

जिसके बाद जोकोविच के कमेंट पर ही फैंस ने हजारों रिप्लाई दे दिए हैं.

फुटबॉल टीम के मालिक हैं कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) की टीम एफसी गोवा (FC Goa) के को-ओनर हैं. इस फुटबॉल क्लब में उनकी 12 फीसदी की हिस्सेदारी है. विराट के इस वीडियो पर एफसी गोवा कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह क्या कोशिश थी’.