
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) की बीच एक बार फिर ट्विटर वॉर देखने को मिली है. जाफर की मीम पर वॉन ने रिप्लाई किया है. आइए सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि ये जंग कैसे छिड़ी.
जाफर को ब्लॉक करना चाहते हैं वॉन
माइकल वॉन (Michael Vaughan) से एक क्रिकेट वेबसाइट के इंटरव्यू के दौरान जब रैपिड फायर राउंड में पूछा गया कि ऐसा कौन सा क्रिकेटर है, जिसे वो सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहते हैं, तो उन्होंने बिना वक्त लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का नाम ले लिया. हाल ही के दिनों में कई मौकों पर वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर माइकल वॉन की बोलती बंद करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है. ऐसे में वॉन को वजाफर की बातें बर्दाश्त नहीं हो रही हैं और वो उन्हें ब्लॉक करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- CSK के बल्लेबाज की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने लगाई स्विमिंग में आग, PHOTOS देखकर थम जाएंगी सांसें
वसीम जाफर ने फिर किया ट्रोल
माइकल वॉन (Michael Vaughan) के इस बयान के बाद वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने उन्हें एक बार फिर से ट्रोल कर दिया. जाफर ने वॉन के इस बयान के जवाब में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. ये फोटो इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज जीत की है. इस फोटो में भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाती हुई नजर आ रही है.
वसीम से चिढ़ दए वॉन
माइकल वॉन (Michael Vaughan) वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के मीम (Meme) पर चिढ़ गए. उन्होंने रिप्लाइ करते हुए लिखा, ‘मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा वसीम… जो खिलाड़ी मेरे ऑफ स्पिनर पर आउट हो चुका है, उसे मैं कभी ब्लॉक नहीं करूंगा.’
I would never do that Wasim … No player that got out to my filthy off spin will ever be blocked … # https://t.co/CfkKk670pt
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) May 27, 2021
वॉन ने ऐसा क्यों कहा?
दरअसल जुलाई 2002 में माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने लॉर्ड्स मैदान में वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को अपना शिकार बनाया था. वॉन ने जाफर 53 रन के निजी स्कोर पर नासिर हुसैन (Nasser Hussain) के हाथों कैच आउट करा दिया था.
