
नई दिल्ली: भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भिड़ना है. इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया ने पिछले दो साल कड़ी मेहनत की है. दुनिया के कई बड़े क्रिकेट खेलने वाले देशों को धूल चटाने के बाद भारत इस मुकाम तक पहुंचा है. लेकिन कई ऐसी चीजें भी हैं जो WTC जीतने के टीम इंडिया के सपने को तोड़ सकती हैं.
ये अंपायर है अनलकी
बता दें कि एक अंपायर के तौर पर रिचर्ड केटलब्रॉ (Richard Kettleborough) टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहद अनलकी साबित हुए हैं, वो भी खासकर आईसीसी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में ऐसा ज्यादा हुआ है. भारत ने पिछले कुछ सालों में जितने भी आईसीसी के नॉकआउट मैच खेले हैं उनमें लगभग सभी में रिचर्ड केटलब्रॉ ने ही अंपायरिंग की है. इतना ही नहीं भारत उन मैचों को हारा भी है.
इन बड़े मैचों में मिली है हार
जब केटलब्रॉ (Richard Kettleborough) ने अंपायरिंग की तो भारत को कई बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसमें श्रीलंका के खिलाफ 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 50 ओवर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार, 2016 T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज से हार शामिल है. इतना ही नहीं केटलब्रॉ की अंपायरिंग में भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हारना पड़ा और फिर 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार मिली तब भी केटलब्रॉ ही मैदानी अंपायर थे.
Richard Kettleborough Has Been Unlucky For India In Knock Out Games! pic.twitter.com/dfVX4ebaKV
— Dev Verma (@DevVermaByt) May 25, 2021
अगले महीने है फाइनल
भारत को अगले महीने जून में 18 से 22 तारीख तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेलना है. ये मैच साउथैम्पटन में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया 2 जून को भारत से रवाना होकर इंग्लैंड पहुंचेगी. इस बड़े मैच से पहले कोई भी भारतीय फैन नहीं चाहेगा कि केटलब्रॉ मैच में अंपायर बने.
