
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) को अगले महीने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ World Test Championship के फाइनल में भिड़ना है. इस फाइनल से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं. टीम इस बड़े मैच के लिए जल्दी ही इंग्लैंड रवाना होगी. इस मैच से पहले टीम इंडिया ने अपनी नई जर्सी (Jersey) रिलीज की है.
जडेजा ने शेयर किया फोटो
WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी सामने आई है. इस जर्सी को टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC के फाइनल में पहन के खेलने वाले हैं. इस जर्सी को पहनकर भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस फोटो के कैप्शन में जडेजा ने लिखा, ‘रिवाइंड टू 90s.’ इस जर्सी पर WTC फाइनल का एक लोगो भी है. जडेजा इस फोटो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
Rewind to 90’s #lovingit #india pic.twitter.com/bxqB6ptfhD
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 29, 2021
टीम इंडिया के खिलाड़ी बहा रहे पसीना
इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड जाने से पहले मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन में हैं. इन खिलाड़ियों की वर्क आउट वीडियो रोज इंटरनेट पर तहलका मचाती हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस वक्त जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं.
अगले महीने है फाइनल
बता दें कि WTC फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सामना 18-22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच से पहले 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. भारतीय टीम ने पिछले 2 साल में जमकर मेहनत करके इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई.
