News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final) को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 18 जून 2021 से साउथैम्पटन (Southampton) में ये मुकाबला खेला जाएगा.

 जडेजा ने दिखाया नया स्वेटर

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 29 मई के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final) के दौरान पहना जाने वाला टीम इंडिया (Team India) के स्वेटर (Sweater) की झलक दिखलाई है. 

वसीम जाफर ने दिया शानदार रिएक्शन

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इस फोटो पर मजेदार रिएक्शन दिया है. उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) का डायलॉग लिखा,’मस्का है मस्का, एक दम झकास.’ 
 

खास है ये नया स्वेटर

गौरतलब है की भारतीय टीम का नया स्वेटर 1990 के दशक की याद दिला रहा है, यही वजह है कि जाफर ने पुराने अंदाज में मीम बनाया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final) के इस लिबास में टूर्नामेंट का लोगो भी लगा हुआ है.