News in Brief

नई दिल्ली: आज से दो साल पहले 2019 में भारत के जवानों के ऊपर पुलवामा (Pulwama) में एक आतंकी हमला हुआ था. उस हमले में कई जवान शहीद हुए थे. शहीद होने वाले जवानों में एक नाम मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (Major Vibhuti Dhoundiyal) का भी था. अब शहीद मेजर की पत्नी ने पूरे देश का दिल जीत लिया है.

शहीद मेजर की पत्नी ने जॉइन की इंडियन आर्मी

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (Major Vibhuti Dhoundiyal) कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल्स में पोस्टेड थे. शहादत के समय उनकी पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल (Nikita Kaul Dhoundiyal) ने उनसे वादा किया था कि वो भी देश की सेवा करेंगी. अब आखिरकार उन्होंने ऐसा ही कर दिया है. अपने पति से किए हुए वादे को पूरा करते हुए मेजर की पत्नि निकिता ने भी इंडियन आर्मी जॉइन कर ली है. बता दें कि मेजर विभूति शंकर जब शहीद हुए थे तो उनकी शादी को केवल 9 महीने ही हुए थे.

गौतम गंभीर ने भी दी बधाई 

दिल्ली से मौजूदा सांसद और पूर्व स्टार भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी निकिता कौल ढौंडियाल (Nikita Kaul Dhoundiyal) को इंडियन आर्मी जॉइन करने पर बधाई दी है. गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, ‘अभिनेता या क्रिकेटर नहीं! यह महिला असली हीरो है. इसलिए भारत को पितृभूमि नहीं मातृभूमि कहा जाता है! जय हिन्द.’ 

निकिता ने कही दिल जीतने वाली बात 

आर्मी जॉइन करने के बाद निकिता (Nikita Kaul Dhoundiyal) ने एक दिल जीतने वाली बात कही है. निकिता ने अपनी मदर इन लॉ और अपनी मां को धन्यवाद भी किया है. उन्होंने कहा, ‘आपने जितना मुझपर भरोसा दिखाया है उसने मेरी जर्नी को आसान कर दिया. मैं सभी से बस इतना कहना चाहूंगी कि खुदपर भरोसा रखें आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे. खुद पर अटूट भरोसा रखें जय हिन्द जय भारत.’