
दुबई: बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) पर श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ ढाका (Dhaka) में खेले गए वर्ल्ड कप सुपर लीग सीरीज के तीसरे वनडे मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने पर मैच फीस के 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.
तमीम ने तोड़ा नियम
आईसीसीसे जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक तमीम ने आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता (ICC Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया. इसमें ‘इंटरनेशल मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है’
यह भी पढ़ें- UAE को मिली IPL की मेजबानी, राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर के 6 साल पुराने ट्वीट पर लिए मजे
अगली गलती पर हो सकते हैं सस्पेंड
इस जुर्माने के साथ ही तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर 4 या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे सस्पेंड किया जा सकता है.
Tamim fined for breaching ICC Code of Conduct https://t.co/d7ZQO6l86G via @ICC
— ICC Media (@ICCMediaComms) May 29, 2021
तमीम ने मांगी माफी
यह घटना शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया. तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है.
Level-1 के दोषी तमीम
मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम के खिलाफ आरोप लगाए. लेवल-वन के तहत आने वाले इस तरह के उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है जबकि अधिकतम ढंड मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना और 1 या 2 डिमैरिट अंक शामिल हैं.
जब भारत को किया WC से बाहर
गौरतलब है कि बांग्लादेश (Bangladesh) के तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2007 (ICC World Cup 2007) में अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत को शिकस्त दी थी. इस हार की वजह से टीम इंडिया (Team India) वर्ल्ड कप के लीग मैच में ही बाहर हो गई थी.
