News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final) को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 18 जून 2021 से साउथैम्पटन (Southampton) में ये मुकाबला खेला जाएगा.

‘फैन ने कहा-वामिका का चेहरा दिखाएं’

विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल मुंबई के होटल रूम में क्वारंटीन हैं. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के इंटरैक्ट करने का सोचा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं क्वारंटीन में हूं, मुझसे सवाल पूछें. इस दौरान एक शख्स ने बेहद निजी सवाल पूछा. फैन ने कोहली की बेटी को लेकर कहा, ‘वामिका का मतलब क्या है? वो कैसी है? क्या मैं उसकी एक झलक देख सकता हूं.

विराट ने किया इनकार

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस पर जवाब देते हुए लिखा, वामिका (Vamika) देवी दुर्गा का दूसरा नाम है. नहीं, एक कपल के तौर पर हमने ये फैसला किया है कि हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगे, जब तक कि वो खुद ये न समझ ले कि सोशल मीडिया होता क्या है और इस बारे में वो खुद फैसला ले सके.
 

Virat Kohli Instagram

इसी साल हुआ वामिका का जन्म

गौरतलब है कि 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) माता-पिता बने थे. बेटी वामिका (Vamika) के पैदा होने की जानकारी क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए दी थी. इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है.