News in Brief

लंदन: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (World Test Championship Final) 18 से 22 जून के बीच साउथैम्प्टन (Southampton) के एजेस बाउल में खेला जाएगा. इसको लेकर पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) ने बड़ा दावा किया है.

इंग्लैंड के हालात से न्यूजीलैंड को 18 जून से साउथैम्प्टन में शुरू हो रहे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC Final) फाइनल में विराट कोहली की अगुवाई वाले भारत से भिड़ना है. ऐसे में पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को लगता है कि इस मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहेगा.

मैकुलम ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया, इस मैच से पहले न्यूजीलैंड को जो मैच अभ्यास मिलने जा रहा है, वह उसे फायदा पहुंचाएगा। मुझे लगता है कि यह मैच काफी करीबी होने जा रहा है. जैसे न्यूजीलैंड भारत का सम्मान करता है, एक प्रशंसक के रूप में, मैं भारत का सम्मान करता हूं. मैं जानता हूं कि उनके पास लड़ने की शानदार भावना है.

101 टेस्ट खेलने वाले और ट्रिपल टेस्ट सेंचुरियन क्लब के सदस्य पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) ने कहा, मुझे लगता है कि हम एक शानदार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल देखेंगें. बेस्ट टीम की जीत और शानदार खेल देखने को मिलेगा.

न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम जहां डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले मेजबान टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी में है, वहीं भारतीय टीम फिलहाल मुंबई में क्वारंटाइन में है. डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद भारत अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगा.