
नई दिल्ली: दुनिया के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आज 2 जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ और मार्क वॉ का जन्मदिन होता है. दुनिया के महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके स्टीव स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल पहले एक लेग स्पिनर के रूप में की थी.
स्पिन गेंदबाज के तौर पर किया था डेब्यू
स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लेग स्पिनर के रूप में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे. आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जन्मदिन की बधाई दी है. आईसीसी ने जो ट्वीट किया है, उसमें स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड बताए गए हैं.
2015 @CricketWorldCup winner
ICC Men’s Test Cricketer of the Decade
A Test average of 61.80Happy birthday to @CricketAus superstar @stevesmith49 pic.twitter.com/MbH3oT5yfQ
— ICC (@ICC) June 1, 2021
2015 में जीता था वर्ल्ड कप
स्मिथ 2015 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे. इससे पहले उन्हें वर्ष की आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम में भी शामिल किया गया जिसका चयन आईसीसी चयन समिति ने किया.
टेस्ट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज
77 टेस्ट की 139 पारियों में स्मिथ का टेस्ट औसत 61.08 का है. स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 7540 और वनडे में 4378 रन बनाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में स्मिथ ने 794 रन बनाए हैं. मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के मामले के चलते स्मिथ को एक साल के लिए बैन कर दिया गया था.
