News in Brief

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम की सधी हुई शुरुआत हुई है. मुकाबले के कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बना लिए हैं जबकि दो विकेट आउट भी हो चुके हैं. पहले दिन कीवी टीम ने केन विलियमसन समेत दो खिलाड़ियों के विकेट गिर चुके हैं. 

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले वसीम जाफर (Wasim Jaffer) भी इंग्लिश टीम के मज़े लेने से पीछे नहीं हटे.

वसीम जाफर भी इंग्लिश टीम किया ट्रोल 

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहा पहला टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lords’s Cricket Ground) पर खेला जा रहा है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड  की पिच काफी हरी-भरी है. वसीम जाफर ने मैच शुरू होने से पहले ग्राउंड की पिच की एक शेयर की और इंग्लैंड की टीम के मजे लिए हैं. 

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ट्वीट कर कप्तान जो रूट की तस्वीर को शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘लगता है कि इंग्लैंड ने स्टार्टर के लिए हरा भरा कबाब ऑर्डर किया है’.

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lords’s Cricket Ground) को पिच को लेकर ट्रोल किया, जहां इंग्लैंड ने काफी घास छोड़ा है. ऐसे में गेंदबाज़ों को पूरे टेस्ट मैच में मदद मिलने के पूरे आसार हैं.

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून को साउथम्पटन में खेला जाएगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगी. दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त को लॉडर्स पर, तीसरा 25 से 29 अगस्त को लीड्स में, चौथा दो से छह सितंबर को ओवल पर और पांचवां 10 से 14 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा.