
नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी लगभग महीने के दौरे के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुके हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड रवाना हुई हैं. बता दें कि यूके की सरकार ने बीसीसीआई को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेटर्स के साथ उनकी पत्नियों को साथ लाने की इजाजत दी थी.
कोहली संग अनुष्का भी चली लंदन
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इंग्लैंड के लिए रवाना होती नजर आ रही हैं. इस कपल के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आ रही हैं. टीम इंडिया प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में इंग्लैंड रवाना हुई है. खिलाड़ी पहले लंदन पहुंचेंगे.
4 महीने तक इंग्लैंड में रहेगी टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया को 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. टीम इंडिया करीब चार महीने तक दौरे पर रहेगी. इसके बाद भारत को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ उनके ही घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
The entire Indian team along with the ladies team are on their way to England for their next tournament. All the cricketers were snapped with with their spouse and kids as they all arrived in a common bus abd not their individual cars. #viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/FgqW3k9QTd
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) June 2, 2021
3 जून को लंदन पहुंचेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया के क्रिकेटर्स 3 जून को लंदन पहुंचेंगे. वहां से टीम साउथेम्प्टन जाएगी और क्वारनटीन पर रहेगी. साउथेम्प्टन में टीम इंडिया होटल में 10 दिनों तक क्वारनटीन में रहेगी. बता दें कि आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ वक्त बिताया था.
