News in Brief

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अगले साल अपनी ही चचेरी बहन से शादी करेंगे. बाबर आजम और उनकी चचेरी बहन के परिवारों के बीच इस कपल की शादी की बात पर सहमति बनी है. दोनों की शादी अगले साल होगी.

बाबर पर लगे थे यौन शोषण के आरोप

बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर यौन शोषण के आरोप भी लग चुके हैं. एक महिला ने बाबर आजम पर आरोप लगते हुए कहा था कि बाबर ने उनका यौन शोषण किया है और उन्हें धमकियां भी दीं. महिला ने कहा था बाबर ने उनसे शादी के झूठे वादे किए थे. 

महिला ने लगाए प्रेग्नेंट करने का आरोप 

महिला ने कहा था कि बाबर आजम ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक उनका यौन शोषण किया. मैं प्रेग्नेंट हुई तो बाबर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के मुताबिक बाबर और वह एक ही स्कूल में पढ़ते थे. दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे. 

10 साल तक करते रहे यौन शोषण 

महिला ने कहा था, ‘बाबर आजम ने मुझे प्रपोज किया और मैंने उसे स्वीकार कर लिया था. उस वक्त बाबर आजम ने क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था.’ महिला के मुताबिक बाबर आजम उन्हें धोखा देते रहे और शादी के नाम पर उनका 10 साल तक यौन शोषण करते रहे. महिला के मुताबिक जब उन्होंने बाबर आजम को बताया कि वह प्रेग्नेंट है, तो बाबर ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उनका अबॉर्शन करवाया. पीड़िता ने कहा, ‘2017 में बाबर ने अपना नंबर भी चेंज कर लिया. इसके बाद भी 3 साल वे मेरा फायदा उठाते रहे. 2020 में उन्होंने मुझसे शादी करने से साफ मना कर दिया.’

विराट कोहली से होती है तुलना 

बाबर को हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वे पहले से ही टीम के वनडे और टी-20 कप्तान हैं. उन्होंने अब तक 33 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 42.53 की औसत से 2169 रन बनाए हैं. वहीं, 80 वनडे मैचों में उन्होंने 56.84 की औसत से 3808 रन बनाए. बाबर ने 54 टी-20 मैच में 47.33 की औसत से 2035 रन बनाए हैं. बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से होती है.