नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (virat kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी वामिका की फोटो खींचने को लेकर बड़ा बवाल मच गया. सोशल मीडिया पर लोग ऐसे करने वाले फोटोग्राफर्स पर भड़के हैं. बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी लगभग महीने के दौरे के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुके हैं.
कोहली ने साथ इंग्लैंड रवाना हुईं अनुष्का
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड रवाना हुई हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इंग्लैंड के लिए रवाना होती नजर आ रही हैं. इस कपल के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आ रही हैं.
अनुष्का को बेटी का मुंह मजबूरन ढकना पड़ा
इंग्लैंड रवाना होने के लिए जब विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो फोटोग्राफर्स वामिका की फोटोज खींचने लगे. वामिका अनुष्का की बाहों में सो रहीं थी. फोटोग्राफर्स से छिपाने के लिए अनुष्का ने वामिका का मुंह पूरी तरह ढका हुआ था, लेकिन फोटोग्राफर्स लगातार फोटोज क्लिक करते रहे. वामिका को काफी परेशानी में देख लोगों ने फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा निकला है, जिनकी वजह से अनुष्का को बेटी का मुंह मजबूरन ढकना पड़ा.
सोशल मीडिया पर लोग भड़के
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा मुंह ढकने से बच्ची का दम घुट रहा होगा. ये शर्मनाक है. फोटोग्राफर्स को उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपको शर्म आना चाहिए. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नहीं चाहते कि उनकी बेटी की तस्वीरें खींची जाए.’
4 महीने तक इंग्लैंड में रहेगी टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया को 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. टीम इंडिया करीब चार महीने तक दौरे पर रहेगी. इसके बाद भारत को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ उनके ही घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
3 जून को लंदन पहुंचेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया के क्रिकेटर्स 3 जून को लंदन पहुंचेंगे. वहां से टीम साउथेम्प्टन जाएगी और क्वारनटीन पर रहेगी. साउथेम्प्टन में टीम इंडिया होटल में 10 दिनों तक क्वारनटीन में रहेगी. बता दें कि आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ वक्त बिताया था.
