
लंदन: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड 18 जून को भिड़ेंगे. टेस्ट क्रिकेट के इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी आयी है जो इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 के अलावा एक टेस्ट मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत 16 जून से ब्रिस्टल में होगी.
इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया
अब दोनों टीमें अब साउथम्पटन की यात्रा करेंगी जिसमें वे अपना अनिवार्य पृथकवास पूरा करेंगी. पृथकवास पूरा करने और इसके बाद कोविड-19 जांच के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम 18 जून से यहां विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इसके बाद पुरुष टीम नॉटिंघम में चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये इंग्लैंड के सामने होगी.
भारत कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिये 20 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचा है. इंग्लैंड पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं.
शीर्ष क्रम बल्लेबाज केएल राहुल ने लंदन में सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि करते हुए पीछे चार्टर्ड फ्लाइट की फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘फ्लाइट उतर गयी’.
Touchdown pic.twitter.com/3GGt0yoIiJ
— K L Rahul (@klrahul11) June 3, 2021
Hello Southampton! pic.twitter.com/qSATFLZ3b0
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) June 3, 2021
That’s our view from the room balcony..Your thoughts? @BCCI pic.twitter.com/0OB0kpwnOY
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) June 3, 2021
We are in Southampton @RishabhPant17 pic.twitter.com/9qebdWFFPO
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 3, 2021
18 जून से शुरू होगा घमासान
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून को साउथम्पटन में खेला जाएगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगी. दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त को लॉडर्स पर, तीसरा 25 से 29 अगस्त को लीड्स में, चौथा दो से छह सितंबर को ओवल पर और पांचवां 10 से 14 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा.
