लंदन: आमतौर पर न्यूज चैनलों (News Channels) पर नजर आने वाले एंकर सजधज कर कैमरे के सामने आते हैं. BBC के मशहूर एंकर शॉन ले (Shaun Ley) भी अपने रात 11 बजे वाले लाइव शो के लिए कोट, टाई पहनकर आए. ताकि जब वो गंभीर मुद्दों पर बात करें, तो अच्छा प्रभाव पड़े, लेकिन शायद वह नीचे पेंट पहनना ही भूल गए. अब उनकी यह ‘भूल’ चर्चा का विषय बनी हुई है. ब्रिटिश मीडिया (British Media) में शॉर्ट्स (Shorts) पहनकर प्रोग्राम करते शॉन की फोटो वायरल हो रही है. इस खबर पर न तो शॉन और न ही बीबीसी की कोई प्रतिक्रिया आई है. 

Corona पर कर रहे थे बात 

‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को जब BBC एंकर शॉन टीवी पर नजर आए, सबकुछ सामान्य की तरह था. वह ब्लैक रंग के कोट और टाई में बेहद गंभीर लग रहे थे. उन्होंने कोरोना (Coronavirus) ट्रेवल रूल्स और इजरायल जैसे गंभीर मुद्दों पर बात की, लेकिन जैसे ही कैमरा घूमा डेस्क के नीचे छिपीं एंकर की टांगें नजर आ गईं. शॉन कोट, टाई के साथ शॉर्ट्स (Shorts) पहनकर प्रोग्राम कर रहे थे.  

ये भी पढ़ें -5 बार की नेशनल चैंपियन Lea Lexis अब बन गईं मशहूर पॉर्न स्टार, चोट ने लगाया करियर को ग्रहण

‘ऊपर से Banker और नीचे…’

शॉन ले (Shaun Ley) के इस लुक पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. 34 वर्षीया जस्टिना तोसुन (Justyna Tosun) अपने पति के साथ BBC देख रही थीं और शॉन की बातों को गंभीरता के साथ सुन रही थीं, पर जैसे ही उन्होंने एंकर को शॉर्ट्स में देखा उनकी हंसी निकल गई. जस्टिना ने कहा, ‘ऊपर से देखने पर शॉन ले किसी गंभीर बैंकर की तरह नजर आ रहे थे और नीचे छुट्टी पर गए व्यक्ति की तरह’. 

Shaun पहले भी रहे हैं चर्चा में 

51 वर्षीय शॉन वेस्ट लंदन में रहते हैं और इस मामले पर पूरी तरह खामोश हैं. वहीं, BBC ने भी इस पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया है. शॉन कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. 2017 में बीबीसी के डेटलाइन शो को होस्ट करते हुए भी उन्होंने कुछ ऐसा किया था, जिस पर जमकर हंगामा हुआ था. दरअसल, ब्रेक्सिट विरोधी गेस्ट से चर्चा के दौरान वह निराश हो गई थे और उन्होंने अचानक कह दिया था कि कोई अंग्रेजों का भी डिफेंस करेगा.