
अबुजा: नाइजीरिया (Nigeria) के राष्ट्रपति का ट्वीट डिलीट करना माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को बहुत भारी पड़ा. नाइजीरिया सरकार ने देश में ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का उपयोग देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है.
Twitter से नाराज थी सरकार
नाइजीरिया सरकार (Nigeria Government) भले ही ट्विटर पर कार्रवाई को कॉरपोरेट से जोड़ रही है, लेकिन हकीकत यह है कि वो राष्ट्रपति का ट्वीट डिलीट किए जाने से बेहद नाराज थी और उसी के परिणामस्वरूप ट्विटर को सस्पेंड किया गया है. दरअसल, दो दिन पहले ही ट्विटर ने राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) के आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट को डिलीट कर दिया था. कंपनी का कहना था कि राष्ट्रपति ने नियमों को तोड़ा है.
PRESS RELEASE
FG Suspends @Twitter Operations in Nigeria pic.twitter.com/7z5BQ0Mi3U
— Fed Min of Info & Cu (@FMICNigeria) June 4, 2021
ये भी पढ़ें -Mehul Choksi को भारत लाने Dominica गई सीबीआई की टीम दिल्ली लौटी, जानें पूरा मामला
‘मैं तकनीकी रूप से जवाब नहीं दे सकता’
राष्ट्रपति का ट्वीट डिलीट करने को लेकर ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी, जिसके मद्देनजर अब सरकार ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विशेष सहायक सेगुन एडेयेमी (Segun Adeyemi) से जब इस फैसले के पीछे के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं तकनीकी रूप से इसका जवाब नहीं दे सकता’.
President के इस ट्वीट पर थी आपत्ति
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने मंगलवार को ‘सिविल वार’ को लेकर ट्वीट किया था. इसके बाद ट्विटर ने बुहारी के ट्वीट को डिलीट कर दिया था. कंपनी का कहना था कि राष्ट्रपति ने उसके नियमों का उल्लंघन किया है और इसी के चलते उनका ट्वीट हटाया गया है. पूर्व सैन्य जनरल रहे बुहारी ने अपने ट्वीट में दक्षिण-पूर्व में हुई हिंसा का जिक्र किया था.
Twitter पर पक्षपात का आरोप
नाइजीरिया सूचना मंत्री लाई मोहम्मद (Lai Mohammed) ने कहा कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करता है. उन्होंने कहा, ‘ट्विटर अलगाववादी नेताओं के हिंसक संदेशों की अनदेखी करता है. पिछले साल नाइजीरिया में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ चले #EndSARS अभियान का कंपनी के सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने भी समर्थन किया था. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का इस तरह का दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’.
