News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सालामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) अपनी फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) की पिच पर कमेंट किया हैं.

जाफर ने कसा तंज

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉर्ड्स (Lord’s) मैदान की पिच की फोटो शेयर की,  उन्होंने जो रूट (Joe Root) पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ऐसा लगता है कि इंग्लैंड (England) ने स्टार्टर्स के लिए हरा भरा कबाब ऑर्डर किया है.’

वॉन ने भी लिए मजे

इंग्लैंड (England) के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने अपनी ही टीम के मजे लिए हैं, उन्होंने कहा, ‘हमने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को कैसे मिस कर दिया.’ आमतौर पर पिच पर घास होने की वजह से गेंदबाजों को मदद मिलती है. लेकिन कॉनवे ने इस बात को गलत साबित कर दिया.

कॉनवे ने ठोका दोहरा शतक 

न्यूजीलैंड के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू करने वाले डेवॉन कॉनवे (Devon Conway) ने शानदार दोहरा शतक लगाया है. टेस्ट के दूसरे दिन कॉनवे ने 347 गेंद की अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का मारा. उन्होंने छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया. कॉनवे  200 रन बनाकर आउट हुए.