नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. धनश्री वर्मा अक्सर अपने फैंस को खूबसूरत फोटोज और वीडियोज के जरिए खुद के बारे में लगातार अपडेट देती हैं. हालांकि इस बार उन्होंने चहल के साथ एक वीडियो शेयर की है.
धनश्री ने चहल के साथ पोस्ट की वीडियो
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने सोशल मीडिया पर हाल में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चहल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘ दोस्तों, हर स्पिनर को शादी कर लेनी चाहिए. इसपर धनश्री कहती हैं, शादी तो ठीक है, लेकिन हर स्पिनर को क्यों? तब चहल कहते हैं, क्योंकि मैंने गुगली डालना तो अपनी वाइफ से सीखा है’.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
हार्दिक और राशिद ने वीडियो पर लिए मजे
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने चहल की खिंचाई की.

राशिद ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, ‘भाई, मुझे तो शादी के बगैर गुगली याद है’. राशिद के इस कमेंट पर हार्दिक ने भी मजे लिए. हार्दिक ने हंसी वाला इमोजी पोस्ट किया.
दिसंबर 2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) काफी चर्चित कपल हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी.
