News in Brief

कराची: पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) के बेटे और नए खिलाड़ी आजम खान (Azam Khan) को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टी20 टीम में शामिल किया गया है. कमाल की बात ये है कि आजम खान ने ज्यादा घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला है, लेकिन फिर भी उनको पाकिस्तान की नेशनल टीम में जगह मिल गई है. 

पाकिस्तान टीम में आजम खान 

टी20 टीम में आजम (Azam Khan) का नाम चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अभी तक प्रथम श्रेणी का सिर्फ एक मैच खेला है. उन्होंने हालांकि 36 टी20 मैच खेले है और उनकी छवि बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज की है. वह पाकिस्तान सुपर लीग और श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं. 

30 किलो वजन किया कम

इस युवा खिलाड़ी ने एक शानदार क्रिकेटर बनने के लिए अपने शरीर से 30 किलो वजन कम किया था. आजम (Azam Khan) की पहली तस्वीरों से इस बात का अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि वो पहले काफी भारी थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. पीएसएल में शानदार प्रदर्शन के अलावा इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में 36 टी-20 मैच खेलें और 157 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन ठोके. 

गेल-स्टेन जैसे दिग्गज कर चुके हैं तारीफ 

आजम (Azam Khan) के सिलेक्शन पर सब जगह सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन उनकी तारीफ बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने की है. आजम ने अपना सिलेक्शन होने के बाद बताया, क्रिस गेल (Chris Gayle) जैसे खिलाड़ियों से सीखना मेरा आदर्श है. मुझे बड़े खिलाड़ियों से बातचीत करना पसंद है क्योंकि वो आपके अंदाजा देते हैं कि उन्होंने बड़े स्टेज पर खेलने के लिए कितना प्रयास किया है. क्रिस गेल ने मेरे पावर-हिटिंग की तारीफ की है.’ इसके अलावा आजम ने बताया कि वो डेल स्टेन (Dale Steyn) के भी फैन हैं और ये दिग्गज गेंदबाज भी उनके खेल की तारीफ कर चुका है.