News in Brief

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चीफ सेलेक्टर रह चुके दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) का मानना है कि 18 जून से साउथैम्पटन (Southampton) में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC WTC Final) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत के पास एक बेहतरीन टीम है.

‘भारत की टीम बेहतर’

दिलीप वेंगसरकर ने खलीज टाइम से कहा, ‘अगर आप भारतीय टीम की तुलना न्यूजीलैंड की टीम के साथ करेंगे तो खिलाड़ी की हर एक खिलाड़ी से तुलना करने पर भारत की टीम यहां पर बेहतर नजर आती है. निश्चित रूप से इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्रेंट बाउल्ट एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और केन विलियम्सन एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज, लेकिन भारत हर क्षेत्र में अच्छा करने वाली टीम है.

यह भी पढ़ें- संजना गणेशन ने शेयर की अपने ‘प्यार’ की तस्वीर, लेकिन इसमें जसप्रीत बुमराह नहीं दिखे

‘शानदार है टीम इंडिया’

दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने टीम इंडिया (Team India) की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारे पास दुनिया से सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं, तो वहीं इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इस टीम के बल्लेबाज भी बहुत ही शानदार हैं.’

NZ की जीत की अटकलें

भारतीय टीम इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है. आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से पहले ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि साउथैम्पटन के हालात न्यूजीलैंड (New Zealand) के पक्ष में होंगे क्योंकि कीवी टीम इस वक्त मेजबान इंग्लैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है.

‘विराट-रोहित का साथ देना होगा’

दिलीप वेंगसरकर ने कहा, ‘भारतीय टीम में टैलेंटेड खिलाड़ी हैं.विराट कोहली, रोहित शर्मा ये दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं, लेकिन यह भी जरूरी है कि दूसरे खिलाड़ी भी उनका साथ दें और आप जानते हैं कि सिर्फ 2 खिलाड़ियों पर आप निर्भर नहीं रह सकते. अगर आप टेस्ट मैच खेल रहे हैं तो हर एक खिलाड़ी को अपना-अपना योगदान देना होगा.’