News in Brief

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत ने 1.14 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये जो पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं

लगातार 10 दिनों से दैनिक नए मामले 2 लाख से कम

भारत के सक्रिय मामले 15 लाख से नीचे आए, आज यह 14,77,799 है

लगातार 24 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही

राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि बरकरार, यह 93.67 प्रतिशत तक पहुंची

दैनिक पोजिटिविटी दर और गिर कर 5.62 प्रतिशत तक आई, लगातार 13 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पोजिटिविटी दर का रुझान जारी

भारत ने 23 करोड़ टीकाकरण कवरेज की उपलब्धि हासिल की

Posted On: 06 JUN 2021 10:18AM by PIB Delhi

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,14,460 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। पिछले दो महीनों में सबसे कम है। देश में अब लगातार 10 दिनों से दैनिक नए मामले 2 लाख से कम दर्ज किए गए हैं।  यह ‘समग्र सरकार‘ दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

image0012CDK.jpg

भारत सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज करा रहा है। भारत के सक्रिय मामले अब 15 लाख से कम हो गए हैं। आज यह 14,77,799 है। सक्रिय मामले लगातार 6 दिनों से 20 लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटों में 77,449 की शुद्ध गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पोजिटिव मामलों के केवल 5.13 प्रतिशत हैं।

image002UWXJ.jpg

कोविड संक्रमण से अधिक से अधिक लोगों के रिकवर होने के साथ ही, पिछले लगातार 24 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 1,89,232 रिकवरी दर्ज की गई।

 दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 74,772 अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

image003D8UY.jpg

महामारी के आरंभ होने के बाद से संक्रमित होने वाले लोगों में से 2,69,84,781 लोग पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं। यह कुल मिला कर 93.67 प्रतिशत की समग्र रिकवरी दर दर्शाता है जो बढोतरी का रुझान प्रदर्शित कर रहा है।

पिछले 24 घंटो के दौरान, देश में कुल 20,36,311 जांचें हुईं और कुल मिलाकर, भारत में अभी तक 36.4 करोड़ (36,47,46,522) जांचें हो चुकी हैं।

जहां एक ओर देश भर में जांचों में बढोतरी हुई है, साप्ताहिक पोजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। साप्ताहिक पोजिटिव दर वर्तमान में 6.54 प्रतिशत है जबकि दैनिक पोजिटिव दर आज 5.62 प्रतिशत पर है। लगातार 13 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पोजिटिविटी दर जारी है।

image004R1Z2.jpg

एक अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि में, देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 23 करोड़ से अधिक हो गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 23.13 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 33,53,539 टीके लगाये गए।

आज सात बजे सुबह तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 32,42,503 सत्रों के जरिये कुल 23,13,22,417 टीके लगाये जा चुके हैं।

इनमें शामिल हैं:

टेबल

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

99,63,790

दूसरी खुराक

68,55,261

एफएल्डब्ल्यू

पहली खुराक

1,61,65,342

दूसरी खुराक

86,62,859

18-45 आयु समूह

पहली खुराक

2,77,39,545

दूसरी खुराक

1,61,253

45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह 

पहली खुराक

7,07,15,580

दूसरी खुराक

1,12,99,332

60 वर्ष से अधिक   

पहली खुराक

6,05,54,245

दूसरी खुराक

1,92,05,210

कुल

23,13,22,417

***

एमजी/एएम/एसकेजे/सीएस

(Release ID: 1724901) Visitor Counter : 1