
जॉइंट बेस एंड्र्यूस्: अमेरिका (US) की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के 30 मिनट बाद मैरीलैंड में जॉइंट बेस एंड्र्यूस् (JBA) लौट आया. गौरतलब है कि हैरिस बीते रविवार को ग्वाटेमाला और मैक्सिको (Guatemala and Mexico) की यात्रा के लिए रवाना हुई थीं.
यूं हुई पहले अधिकारिक विदेश दौरे की रवानगी
‘एयर फोर्स टू’ (Air Force Two) विमान उसी बेस पर वापस लौटा जहां से उसने टेक-ऑफ किया था. हालांकि विमान से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद हैरिस ने ‘थम्स अप’ का इशारा किया.उन्होंने कहा, ‘ मैं सही सलामत हूं, ठीक हूं. हमने थोड़ी प्रार्थना भी की और अब हम ठीक हैं.’ करीब डेढ़ घंटे बाद उपराष्ट्रपति दूसरे विमान में रवाना हुई.
हैरिस की प्रवक्ता साइमन सैंडर्स ने पत्रकारों को बताया कि उड़ान भरने के बाद चालक दल के सदस्यों को ‘लैंडिंग गियर’ में कुछ समस्या दिखी, जिससे कुछ और तकनीकी दिक्कत उत्पन्न हो सकती थी.उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा से जुड़ी कोई आपात समस्या हालांकि नहीं थी. बहरहाल, पूरी सुरक्षा के साथ हम जॉइंट बेस एंड्र्यूस् लौटे, जहां उनके पास इसे ठीक करने के लिए सभी उपकरण मौजूद थे.’ साइमन सैंडर्स भी यूएस वाइस प्रेसिडेंट हैरिस के साथ विमान में सवार थीं.
ये भी पढे़ं- Donald Trump की राह पर Benjamin Netanyahu: जनता ने नकारा, तो Election Fraud का लगाया आरोप
हैरिस के ग्वाटेमाला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ आगे वो मैक्सिको रवाना होंगी. उनके दौरे से कोरोना से प्रभावित इन देशों में कुछ मदद और रिश्तों के मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. गौरतलब है कि अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी इन देशों से ही आते हैं. अवैध माइग्रेशन व्हाइट हाउस के सामने सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक है.
रिपब्लिकन पार्टी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण शुरू करा के इस विवादों को गरमा दिया था. वहीं बच्चों को उनके माता-पिता से अलग नजरबंद करने के फैसले की तब व्यापक आलोचना हुई थी. इस दौरे को अप्रवासन संकट से निपटने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है.
LIVE TV
