
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने एक बार फिर अपने मीम के जरिए गुदगुदाने की कोशिश की है. इस बार उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट टीम के मजे लिए हैं, जिसने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ लॉर्ड्स (Lord’s) टेस्ट मैच में डिफेंसिव अप्रोच दिखाया.
वसीम जाफर ने लिए मजे
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इंग्लैंड (England) पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, अगर आप 3.6 रन प्रति ओवर से अपने घर में भी टारगेट को चेज नहीं कर पाते हो, जबकि दाव पर कोई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट नहीं लगा हो, तब आप कब कोशिश करेंगे. ये टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत नहीं है. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) की तस्वीर के जरिए मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या गुंडा बनेगा रे तू.’
If you won’t even try to chase a target of 3.6 an over at home with no WTC points at stake, when will you ever try? Not a good advert for test cricket #EngvNZ@ECB_cricket pic.twitter.com/K4qzAhoe7L
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 6, 2021
डॉ हुआ लॉर्ड्स टेस्ट
लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने इंग्लैंड (England) को जीत के लिए 273 रन का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 5वें दिन के खत्म होने तक 3 विकेट पर 170 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. इंग्लिश टीम की डिफेंसिव बल्लेबाजी को देखकर ये साफ लग रहा था कि वो जीत के लिए नहीं बल्कि ड्रॉ करना के लिए खेल रही है.
