
नई दिल्ली: World Test Championship के फाइनल में भारत का सामना करने से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा.
वायरल हो रहा फनी वीडियो
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच पहले टेस्ट में स्टैंड में बैठे एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसने सबको हंसा दिया. दरअसल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान बारिश से बचने के लिए उस आदमी ने रेनकोट पहनने की कोशिश की. काफी लंबी कोशिश के बाद इस आदमी ने अपना रेनकोट पहन तो लिया, लेकिन उसने उसे उलटा पहन लिया. रेन कोट की टोपी पीछे जाने की जगह आगे आ गयी थी.
खिलाड़ी भी नहीं रोक पाए हंसी
इस आदमी की ये हरकतें कैमरे में कैद हो गई और सब उसे देखकर हंसने लगे. इस हरकत को देखकर स्टेडियम में बैठा हर इंसान हंस रहा था. इतना ही नहीं टीमों के खिलाड़ी भी इस शख्स की इस हरकत को देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देख कर खूब मजे ले रहे हैं.
Love this https://t.co/37wEYCzESR
— Gaurav Kapur (@gauravkapur) June 7, 2021
18 मई से शुरू होगा घमासान
टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरे का घमासान 18 मई से शुरू होगा. पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ World Test Championship का फाइनल खेलेगी. इसके बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से 5 मैचों की एक टेस्ट सीरीज में भारत को दम दिखाना है. इस पूरे दौरे के बाद खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ को खेलने के लिए यूएई जाएंगे.
