

नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. तब तक भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ हैं. इसी बीच अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.
विराट-अनुष्का का मजेदार वीडियो
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ एक चैंलेज करते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ये कपल क्रिकेट बैट को एक हाथ से बैलेंस करने की कोशिश कर रहा है.
विराट और अनुष्का का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है. साथ ही वीडियो पर काफी कमेंट्स और लाइक्स भी आ रहे हैं.
ऐसे वक्त बिता रहे हैं विराट-अनुष्का
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 28 जून की सुबह नाश्ते के दौरान रोमांटिक डेट (Romantic Date) पर गए थे. अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कोहली कॉपी (Coffee) की प्याली उठाए हुए हैं और उनकी वाइफ साथ में मौजूद हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा. ‘जब आप क्विक ब्रेकफास्ट (Breakfast) में दाखिल हुए हों और शानदार विनर बनने का अहसास हो.
ICC में नकाम रहे हैं विराट
आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल (ICC WTC Final) हारने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर आलोचना हो रही है. ये तीसरा मौका है जब विराट कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे हैं. इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया (Team) चैंपियंस ट्रॉफी 2017 (Champions Trophy 2017) और वनडे वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) गंवा चुकी है.
4 अगस्त से शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत
अब भारतीय टीम को अगस्त-सितंबर में सीनियर टीम को पांच टेस्ट खेलने हैं.पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त तक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगा. तीसरा टेस्ट मैच 25 से 29 अगस्त तक लीड्स और चौथा 2 से 6 सितंबर तक लंदन के द ओवल मैदान पर होगा. सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

