

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के अलावा भारत (Team India) तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगा. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया गया गया.
स्विमिंग पूल में जमकर मजा ले रहे क्रिकेटर्स
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) से पहले टीम इंडिया (Team India) मस्ती के मूड में नजर आ रही है. भारतीय टीम के क्रिकेटर्स स्विमिंग पूल में जमकर मजा ले रहे हैं. BCCI ने टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में भारतीय टीम के खिलाड़ी स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. कप्तान धवन से लेकर युजवेंद्र चहल पूल में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.
The joy of getting out of quarantine
All smiles
Fun video coming up soon on https://t.co/uKFHYe2Bag #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/tKYJt7xdqr
— BCCI (@BCCI) July 1, 2021
Chilling by the pool, with them boys! pic.twitter.com/hWjwHDKJw9
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 1, 2021
फैंस ने बुरी तरह किया ट्रोल
टीम इंडिया (Team India) को स्विमिंग पूल में नहाते देख सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने टीम इंडिया को ट्रोल करते हुए लिखा टीम इंडिया अपने खेल पर ध्यान दे, नहीं तो विराट कोहली की टेस्ट टीम को जिस तरह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC Final) में न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार मिली है, वैसी ही हार भारत की वनडे टीम को यहां मिलेगी.
Focus on game!!!!
— Wise Mur (@MurWise) July 1, 2021
Enjoy and focus on game also.
And don’t forget our test team what happened with them they lose our hope.
Know we are expecting with you guys that you give us some happy moments— Big Bee (@BigBee30903603) July 1, 2021
How you know they are practicing in nets?
— Bivan Patra(@im_Pbivan11) July 1, 2021
Respect for Rutiraj gaikwad and Rahul Chahar.
practising in the nets instead of chilling
— Withi (@dontbreathkohli) July 1, 2021
पहला वनडे मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा. धवन की कप्तानी और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के नेतृत्व में यह सीरीज खेली जानी है. श्रीलंका के दौरे पर राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसके लेकर फैन्स काफी उत्सुक हैं. वहीं, धवन इस दौरे पर कप्तान हैं तो भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान हैं.
VIDEO

