
Amazon Products Review Fraud: हम आपको उस बिज़नेस तंत्र के बारे में बताते हैं, जिसमें बड़ी बड़ी कम्पनियां आपको Customer नहीं बल्कि कष्टों से मरने वाला कष्ट-मर बना देती हैं. आपमें से बहुत सारे लोग ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान Review जरूर पढ़ते होंगे. उदाहरण के लिए आपको ऑनलाइन कोई मोबाइल फोन खरीदना है. और इसके लिए आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं. तो वहां उस मोबाइल फोन के बारे में आपको बहुत सारे Reviews पढ़ने के लिए मिल जाएंगे. ये Reviews किसी भी प्रोडक्ट को लेकर लोगों की राय बनाने का काम करते हैं.
अगर किसी प्रॉडक्ट के Reviews अच्छे हैं तो आप उस प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं और Reviews अच्छे नहीं हैं तो आप उस प्रोडक्ट को नहीं खरीदते. लेकिन अब पता चला है कि इन Reviews के पीछे भी एक पूरा तंत्र काम करता है. यानी ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में जैसा दिखता है, वैसा सबकुछ होता नहीं है.
अमेजन कंपनी ने अमेरिका में दर्ज करवाया मुकदमा
सबसे पहले आपको Fake Reviews के इस बिजनेस मॉडल के बारे में बताते हैं, E-commerce Company Amazon ने 19 जुलाई को Facebook के 10 हजार से ज्यादा Group Admin के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया है. Amazon के मुताबिक इन Facebook Groups के जरिए उसके ऑनलाइन शॉपिंग Platform पर मौजूद Products के Fake Review लिखे जाते थे, जिससे सामान खरीदने वालों को लगे कि प्रोडक्ट बहुत अच्छा है और उसमें कोई खामी नही है.
#DNA : ऑनलाइन शॉपिंग में Fake Reviews का खेल#OnlineScam #FakeReviews @irohitr pic.twitter.com/qzTLSfXHmY
— Zee News (@ZeeNews) July 27, 2022
Fake Reviews लिखने वाले ये लोग Amazon पर मौजूद कई कंपनियों के प्रोडक्ट जैसे मोबाइल फोन, Camera, Earpods, Laptops और Tripod समेत दूसरे Products के बारे में अच्छी अच्छी बातें लिखते थे ताकि ग्राहकों की सोच को प्रभावित किया जा सके.
प्रत्येक फर्जी रिव्यू के लिए 10 डॉलर
और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर एक Fake Review की कीमत 10 डॉलर यानी लगभग 800 रुपये होती थी. Amazon ने अमेरिका की अदालत को ये भी जानकारी दी है Fake Reviews करने वाले फेसबुक Groups में औसतन 40 हजार से ज्यादा लोग शामिल होते थे.
Fake News की तरह Fake Reviews का ये बिजनेस मॉडल कितना बड़ा है, इसे आप इसी बात से समझ सकते हैं कि इस समय दुनिया में ये Fake Reviews सीधे तौर पर 152 Billion Dollar यानी लगभग 12 लाख करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग को प्रभावित करते हैं.
आप भी रिव्यू देखकर चीज खरीदने से बचें
इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक आज हर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या फिर Hotels की वेबसाइट पर अलग अलग Products के जो Reviews लिखे होते हैं, उनमें से चार से पांच प्रतिशत Reviews Fake यानी फर्जी होते हैं. ये समस्या बहुत गम्भीर है और आप भी शायद कभी ना कभी इन Reviews की व्यूह रचना में ज़रूर फंसे होंगे. इसलिए आज जरूरत इस बात की है कि हम इन फेक रिव्यूज पर गंभीरतापूर्वक विचार करें और इनके जाल से खुद को बचाएं.
(ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर)
