Britain Parliament Tiktok: साउथ-ईस्ट एशिया (South-East) में जहां चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच तनातनी बढ़ गई है. इस बीच, ब्रिटेन की संसद (Britain Parliament) की तरफ से चीन (China) को झटका दिया गया है. ब्रिटेन (Britain) संसद ने चीनी ऐप (Chinese App) टिकटॉक (Tiktok) पर अपना अकाउंट बंद कर दिया है क्योंकि सांसदों (MP) को शक है कि इससे चीन जासूसी (China Spying) कर सकता है. ब्रिटेन के सांसदों ने बाकायदा लेटर लिखकर टिकटॉक (Tiktok) पर अकाउंट बंद करने की मांग की. बीते 27 जुलाई को चीनी ऐप टिकटॉक (Chinese App Tiktok) पर ब्रिटेन संसद का अकाउंट बना था जिसे अब बंद कर दिया गया है.

टिकटॉक पर क्यों बनाया गया था ब्रिटिश संसद का अकाउंट?

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक ऐप की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) है, जो चीन की है. बताया जा रहा है कि ब्रिटेन संसद ने टिकटॉक पर अकाउंट इस वजह से बनाया था, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति की तरफ आकर्षित हों और उसमें भाग लें.

इस कारण चीन और पश्चिमी देशों के बीच तनाव

बता दें कि चीन और पश्चिमी देशों के बीच तनाव इससे पहले तब बढ़ा था जब ब्रिटेन ने चीनी फर्म Huawei को 5G नेटवर्क में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया. और अब टिकटॉक से ब्रिटेन संसद का अकाउंट हटाना जाना चीन को बड़ा झटका है. चीन पर इससे पहले भी जासूसी के आरोप कई बार लग चुके हैं.

टिकटॉक पर ब्रिटिश संसद का अकाउंट बंद

ब्रिटेन की संसद के प्रवक्ता ने कहा कि सांसदों की मांग के बाद टिकटॉक पर अकांउट को बंद किया गया. टिकटॉक पर संसद के अकाउंट बनाने की पहल इसलिए की गई थी जिससे कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचा जा सके. फिलहाल अब इसे बंद कर दिया गया है.

जान लें कि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस चीन की है. ब्रिटिश सांसदों ने इसके यूजर डेटा को लेकर चिंता जताई थी. सांसदों ने ब्रिटेन की पार्लियामेंट को लिखे लेटर में कहा कि चीनी सरकार की हमारे व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच है, यह बड़ी चिंता का विषय है.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर