प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया
Posted On: 18 AUG 2022 10:28PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के लोकप्रिय नेता श्री कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री कुलदीप राज गुप्ता ने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तिकरण के लिये समर्पित कर दिया था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः
“जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”
जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति! pic.twitter.com/seUFtG7tBF
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2022
********
एमजी/एएम/एकेपी
(Release ID: 1853030) Visitor Counter : 26
