

India vs Zimbabwe 2nd Odi: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM Ist Odi) के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है, लेकिन इस मैच में भी एक धाकड़ बल्लेबाज को जगह नहीं दी गई है. ये खिलाड़ी 31 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के लिए इंतजार कर रहा है.
फिर नहीं मिला डेब्यू करने का मौका
केएल राहुल ने दूसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 में दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है, लेकिन 31 साल के विस्फोटक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) इस मैच में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके हैं. उम्मीद की जा रही थी कि राहुल त्रिपाठी को इस सीरीज में मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा अभी तक देखने को नहीं मिला. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को आईपीएल 2022 के बाद तीन सीरीज में जगह मिली है, इस सभी सीरीज में उन्हें बैंच पर बैठना पड़ा है.
कोई भी कप्तान नहीं दे रहा जगह
राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) इस दौरे से पहले इंग्लैंड (England) और आयरलैंड (Ireland) के दौरे पर भी टीम इंडिया में शामिल थे, लेकिन उन्हें वहां भी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2 टी20 मैचों के लिए स्क्वाड में रखा गया था और इंग्लैंड दौरे पर वो रोहित शर्मा की कप्तानी में सिर्फ 1 ही टी20 मैच के लिए टीम के स्क्वाड में शामिल किए गए थे. इन दौरों पर खेली गईं टी20 सीरीज में राहुल त्रिपाठी स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए थे.
आईपीएल 2022 रहा यादगार
आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) काफी सफल रहे थे. इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 414 रन भी बनाए थे. इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें स्क्वाड में जगह दी जा रही है. त्रिपाठी आईपीएल में बतौर ओपनर और लोअर ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करते हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर इस मैच के बाद एक और मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिलता है तो डेब्यू के लिए उनका इंतजार और बढ़ने वाला है.
दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11
शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

