News in Brief

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की बादशाहत सालों से वनडे में देखने को मिलती थी. टेस्ट और टी20 में भी दोनों धुरंधर पीछे नहीं थे. लेकिन 2025 में टेस्ट रिटायरमेंट के बाद सब बदल गया. इस साल टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट उठाकर देखें तो इसमें रोहित-कोहली नहीं बल्कि नए खिलाड़ी की बादशाहत देखने को मिलती है. कभी सालभ पर में रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली टॉप पर नजर आते थे, लेकिन इस बार टॉप-5 में भी नहीं हैं. हालांकि, साल खत्म होने तक उन्होंने फैंस के लिए पैसा वसूल पारियां खेलकर फैंस की थकी आंखों को सुकून दे दिया था. 

नंबर-1 पर कौन?

चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताबी जीत दर्ज की. भारत के लिए टॉप वनडे के टॉप स्कोरर रोहित और विराट थे, लेकिन दुनिया में नंबर-1 का ताज किसी और बल्लेबाज के सर रहा. ये कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं. हाल के कुछ वर्षों में जो रूट ने टेस्ट फॉर्मेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी से बड़ी पहचान बनाई है, लेकिन इस साल वनडे में भी छाए नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

जो रूट की प्रचंड फॉर्म

रूट ने विरोधियों में टेस्ट के साथ इस बार वनडे में भी खौफ भर दिया है. 2025 में रूट ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 मैचों की 15 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 808 रन बनाए हैं. टेस्ट में वह शतकों का अंबार लगाते नजर आ रहे हैं. विराट कोहली के बाद अब जो रूट की टक्कर स्टीव स्मिथ से है. लेकिन देखना होगा कि क्या वह व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भी अपनी बादशाहत जमाने में कामयाब हो पाएंगे.

ये भी पढे़ं.. विराट की कप्तानी का सबसे बड़ा ‘कलंक’.. ये मैच कभी नहीं भूल पाएंगे कोहली, रनों की भीख मांग रही थी टीम इंडिया

डेरिल मिचेल भी पीछे नहीं

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल दूसरे सफल बल्लेबाज हैं. मिचेल ने 17 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 761 रन बनाए हैं. स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से तीसरे सफल बल्लेबाज हैं. मुन्से ने 11 मैचों में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 735 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रिट्ज्के साल 2025 के चौथे सफल वनडे बल्लेबाज हैं. ब्रिट्ज्के ने 12 मैचों की 12 पारियों में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 706 रन बनाए हैं पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप हैं। होप ने 15 मैचों की 15 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 670 रन बनाए हैं.