Bangladesh Violence: बांग्लादेश में चुनाव से पहले इन दिनों अराजकता का माहौल बना हुआ है. भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में हुई मौत के बाद से देशभर में अशांति फैल गई है. लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गुस्साए लोगों ने कई सांस्कृतिक केंद्रों, मीडिया संस्थानों और शेख मुजीबुर रहमान के आवास को भी जला दिया है. इसके साथ ही एक हिंदू व्यक्ति की ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या भी कर दी गई. घटना को लेकर अब नया खुलासा हुआ है. 

प्री प्लानिंग थी हत्या? 

ढाका में पिछले हफ्ते नकाबपोश कुछ बाइक सवार हमलावरों ने भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी थी. बताया जा रहा है कि हत्या में शामिल कथित शूटर और मुख्य आरोपी फैसल करीम को शायद पहले से अंदाजा था कि आगे क्या होने वाला है. फैसल की भविष्यवाणी इससे मिलती-जुलती है. बांग्लादेशी न्यूज मीडिया ‘डेली जुगंतोर’ के मुताबिक फैसल ने गोलीबारी से एक रात पहले ढाका के बाहर एक रिसॉर्ट में अपनी प्रेमिका से कहा था कि कुछ ऐसा होने वाला है जो पूरे बांग्लादेश को हिला देगा. 

ये भी पढ़ें- मरी हुई दादी को लेकर फ्लाइट में बैठा परिवार, यात्रियों का फूटा गुस्सा; 12 घंटे देर हुई फ्लाइट 

Add Zee News as a Preferred Source

 

प्रेमिका को पहले ही दे दिया था इशारा 

इसके कुछ ही घंटों बाद फैसल ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े ढाका में हादी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली हादी के एक कान को चीरते हुए दूसरे कान से निकल गई. उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे एयर एंबुलेंस में सिंगापुर ले जाया गया. यहां कई दिनों तक इलाज के बाद हादी की मौत हो गई. बांग्लादेशी जांचकर्ताओं के मुताबिक हमले से पहले की रात में कई महत्वपूर्ण सुराग छिपे हैं. कानून प्रवर्तन एजेंसियों के मुताबिक फैसल ने अपनी प्रेमिका मारिया अख्तर लीमा को बताया था कि अगले दिन कुछ नाटकीय होने वाला है. ढाका स्थित ‘जमुना टेलीविजन’ की रिपोर्ट के मुताबिक फैसल ने मारिया को हादी का एक वीडियो क्लिप दिखाते हुए कहा,’ यह कुछ ऐसा होगा जो पूरे देश को हिला देगा. कल कुछ ऐसा होगा जिससे पूरा देश कांप उठेगा.’ 

ये भी पढ़ें- विरोध से कैसे आतंकवाद का नारा बना  ‘ग्लोबलाइज द इंतिफादा’… सिडनी से पहले कश्मीर भी बना था निशाना   

 

भारत भागे आरोपी? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बयान मारिया समेत गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों से पूछताछ के बाद सामने आया है. अधिकारियों का कहना है कि इस टिप्पणी से पहले से की गई योजना का साफ संकेत मिलता है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि हादी पर हमला एक सुनियोजित और समन्वित अभियान था, जिसमें दर्जनों लोग शामिल थे. बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक फैसल और उसके साथी भारत भाग चुके हैं, हालांकि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं होने की बात कही है. बता दें कि बांग्लादेश में फरवरी 2026 में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में देश अशांत और अस्थिर माहौल का सामना कर रहा है.