News in Brief

IND vs SA: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड पर इस साल ग्रहण लगा दिया था. कोहली की 10 साल बादशाहत खत्म करने से अभिषेक महज 13 रन दूर थे, लेकिन अल्ट्राएज पर हल्की आवाज ने उन्हें इससे दूर कर दिया. हालांकि, अभिषेक ने दूसरे नंबर पर अपने नाम का ठप्पा लगा दिया है. उन्होंने 5वें टी20 मैच में 34 रन की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. 

46 रन दूर थे अभिषेक

अभिषेक शर्मा इस साल धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं. साल 2016 में विराट कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड कायम किया था. 5वें टी20 से पहले अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 46 रन दूर थे. विराट कोहली ने 2016 में 1614 रन ठोके थे और इस रिकॉर्ड से अभिषेक महज 12 रन से चूक गए.

Add Zee News as a Preferred Source

अभिषेक ने पार किया 1600 का आंकड़ा

अभिषेक शर्मा ने 1600 रन का आंकड़ा पार कर लिया. उन्होंने इस साल 40 टी20 मैच खेले जिसमें 3 शतक और 9 फिफ्टी की बदौलत 1602 रन बनाए हैं. वहीं बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने31 मैच में 1614 रन बनाए थे. कोहली के बल्ले से 4 शतक और 14 फिफ्टी देखने को मिली थीं. 

ये भी पढ़ें.. IND vs SA मैच में बड़ी अनहोनी… सैमसन के बुलेट शॉट से घायल हुआ अंपायर, स्टाफ में मची अफरा-तफरी

अहमदाबाद में अफ्रीका की हालत खराब

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका की हालत खराब देखने को मिल रही है. पहले अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अफ्रीकी बॉलर्स की कुटाई की और फिर हार्दिक और तिलक ने माहौल सेट कर दिया. तिलक ने महज 30 गेंद में फिफ्टी ठोक सीरीज का दूसरा अर्धशतक लगाया. वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी चौकों-छक्कों की बरसात कर गदर काट दिया.