
Epstein sex scandal: अमेरिका में एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में बड़ा अपडेट है. नए खुलासे से सभी हैरान हैं. अमेरिका के न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले की जांच से संबंधित कई जरूरी दस्तावेज रिलीज किए हैं.सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जारी किए गए इन दस्तावेजों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल और पॉप स्टार माइकल जैक्सन की कुछ तस्वीरें और रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनमें वे एपस्टीन के साथ दिखे हैं.
Add Zee News as a Preferred Source
